इराक़ में आतंकवादी हमलों में दसियों व्यक्ति हताहत हुए हैं। अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार गुरुवार को उत्तरी बग़दाद में बंदियों को ले जा रही बस पर आतंकवादों ने हमला किया जिसमें 60 व्यक्ति हताहत हुए। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार तड़के दक्षिणी इराक़ में स्थित पवित्र नगर कर्बला के हय्युस्सलाम आवासीय इलाक़े पर दो मार्टर गोले लगे जिसमें किसी प्रकार का जानी नुक़सान नहीं हुआ।
दूसरी ओर इराक़ी सेना ने उत्तरी इराक़ के तिकरीत में स्थित अलजलाम क्षेत्र से दाइश के आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए गुरुवार तड़के अभियान शुरु किया। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के सरग़ना अबु बक्र अलबग़दादी का चचेरा भाई अबु अद्नान दक्षिणी तिकरीत के अलइलम क्षेत्र में मारा गया। इस रिपोर्ट के अनुसार अबु अद्नान ने ख़ुद को पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत का राज्यपाल घोषित किया था।
24 जुलाई 2014 - 11:49
समाचार कोड: 626381
इराक़ में आतंकवादी हमलों में दसियों व्यक्ति हताहत हुए हैं। अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार गुरुवार को उत्तरी बग़दाद में बंदियों को ले जा रही बस पर आतंकवादों ने हमला किया जिसमें 60 व्यक्ति हताहत हुए।