इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ौज नें दाइश आतंकवादियों के ख़िलाफ़ बड़े स्तर पर कार्यवाहियां कर के उन्हें भारी नुक़सान पहुँचाया है।
सूत्रों के अनुसार दाइश आतंकवादियों के ख़िलाफ़ यह कार्यवाहियां सलाहुद्दीन, नैनवा, अलअम्बार और दियाला प्रदेशों में की गईं। इराक़ी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें तिकरित के पूरब में सुलैमान बैक के इलाक़े में बड़ी कार्यवाही करते हुए कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया और घायल कर दिया है। यह ऐसी स्थिति में है कि इराक़ के उत्तर पूर्वी प्रदेश नैनवा, मूसल में स्थित तलअफ़र और अल क़यारा में इराक़ी फ़ौज नें दाइश आतंकवादियों के ठिकानो पर हवाई हमला किया है जिसमें 80 आतंकवादी मारे गए हैं। फ़लूजा में 59 आतंकी मार गए हैं। दयाला के क़रक़ूल इलाक़े में भी दाइश आतंकवादियों के 19 आतंकी मारे गए हैं। उधर करकूक के अल अरूबा इलाक़े से 62 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
23 जुलाई 2014 - 19:23
समाचार कोड: 626260
इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में फ़ौज नें दाइश आतंकवादियों के ख़िलाफ़ बड़े स्तर पर कार्यवाहियां कर के उन्हें भारी नुक़सान पहुँचाया है।