22 जुलाई 2014 - 17:43
ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच मतभेद अभी बरक़रार।

विदेश मंत्री ने कहा है कि यूरेनियम के संवर्धन का अधिकार, भारी पानी और प्रतिबंध, ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच विवादित विषय हैं।

विदेश मंत्री ने कहा है कि यूरेनियम के संवर्धन का अधिकार, भारी पानी और प्रतिबंध, ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच विवादित विषय हैं।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने संसद में ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच वार्ता के अंतिम चरण और वार्ता में चार महीने के विस्तार के बारे में ब्योरा देते हुए कहा कि यूरेनियम के संवर्धन का अधिकार, भारी पानी और ईरान पर लगे प्रतिबंध ऐसे विषय हैं जिन पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद है और इन सभी विषयों के बारे में वार्ता होगी। उन्होंने वार्ता में सेंट्रीफ़्यूज मशीनों की संख्या के बारे में हुई चर्चा की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस संबंध में तेहरान की नीति स्पष्ट है और दूसरे पक्ष के आग्रह से इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विदेश मंत्री ने इसी प्रकार कहा कि ग्रुप 5+1 के सदस्य इस निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं कि उनके पास समझौते के लिए हमेशा अवसर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वे देख चुके हैं कि प्रतिबंधों का ईरानी राष्ट्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और पिछले राष्ट्रपति चुनाव में जनता ने भरपूर ढंग से भाग लिया अतः जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, दूसरा पक्ष वार्ता में भाग लेने के लिए अधिक तैयार होता जा रहा है।