22 जुलाई 2014 - 17:43
 सीरिया, इस्राईल के मुक़ाबले में प्रतिरोध का मोर्चा।

ईरान के संसद सभापति ने, सीरिया को ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में प्रतिरोध के मोर्चे का एक आधार बताया है।

ईरान के संसद सभापति ने, सीरिया को ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में प्रतिरोध के मोर्चे का एक आधार बताया है।
अली लारीजानी ने मंगलवार को सीरिया के संसद सभापति मुहम्मद जेहाद लेहाम से भेंट में, ग़ज़्ज़ा की स्थिति की समीक्षा और फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन हेतु आयोजित इस्लामी देशों की संसद की ट्रोइका की बैठक में भाग लेने पर उनका आभार प्रकट किया और कहा कि सीरिया सदैव ही ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में प्रतिरोध के मोर्चे का एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और इस बैठक में सीरियाई प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति इस बात की पुष्टि करती है। उन्होंने बश्शार असद को पुनः राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि विश्व शक्तियों को सीरियाई जनता के मतों को स्वीकार करते हुए उससे टकराव छोड़ देना चाहिए।
इस भेंट में संसद सभापति मुहम्मद जेहाद लेहाम ने ग़ज़्ज़ा की अत्याचार ग्रस्त जनता की सहायता के लिए यह बैठक आयोजित करने की ईरान की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ईरान, सदैव ही पूरे संसार के मुसलमानों की सहायता में अग्रणी रहा है और जब भी मुसलमान किसी समस्या में ग्रस्त हुए हैं, ईरान ने उनका साथ दिया है।