22 जुलाई 2014 - 17:43
लीबिया में झड़पों का सिलिसला जारी है।

लीबियाई सेना की एक विशेष टुकड़ी के कमांडर ने अपने सैनिकों से कहा है कि वे राजधानी में जारी झड़पों को समाप्त करने के लिए कार्यवाही करें।

लीबियाई सेना की एक विशेष टुकड़ी के कमांडर ने अपने सैनिकों से कहा है कि वे राजधानी में जारी झड़पों को समाप्त करने के लिए कार्यवाही करें।
लीबियाई सेना के सैन्य सूत्रों ने बताया है कि तीसरी कमान की यह टुकड़ी शीघ्र ही त्रिपोली पहुंच जाएगी। इस टुकड़ी में वे सैनिक शामिल हैं जो स्वयं को लीबिया के रक्षामंत्रालय से संबंधित समझते हैं और देश में क़ानून के क्रियान्वयन तथा शांति व सुरक्षा की स्थापना को अपना दायित्व मानते हैं। इस टुकड़ी के सैनिक विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं और इस पर देश के दक्षिणी क्षेत्रों में शांति बनाए रखने का दायित्व है।
लीबिया की तीसरी कमान ने पूर्व तानाशाह क़ज़्ज़ाफ़ी के लोगों पर त्रिपोली की झड़पों में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि पिछली सरकार के पिट्ठुओं और क्रांति के शहीदों से विश्वासघात करने वालों ने एक दूसरे के साथ मिल कर त्रिपोली में झड़पें करवाने का षड्यंत्र रचा है ताकि सत्ता अपने हाथ में ले सकें।