सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों नें एक बार फिर आम नागरिकों का नरसंहार किया है। अहलेबैत न्यूज एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के केन्द्रीय शहर हुम्स में दाइश के आतंकवादियों नें गैस फ़ील्ड पर काम करने वाले मज़दूरों का नरसंहार किया है। रिपोर्ट के अनुसार दाइश के आतंकवादियों नें हुम्स में गैस फ़ील्ड में काम करने वाले 270 बेगुनाह मज़दूरों की हत्या कर दी है।
सूत्रों का कहना है कि दाइश आतंकी संगठन के आतंकियों नें शाएर गैस प़ील्ड पर हमला किया था जिसके बाद फ़ौज और आतंकियों के बीच तेज़ झड़पें होने लगीं। इन झड़पों में दाइश के 40 आतंकवादी मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार गैस फ़ील्ड पर क़ब्ज़े के बाद आतंकियों नें बहुत से मज़दूरों और सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी। सीरिया की सरकार की तरफ़ से इस घटना पर अभी तक कोई प्रतिक्रया नहीं मिल सकी है लेकिन सीरिया की सरकार की समर्थक साइट्स नें दाइश के हाथों मारे जाने वाले लोगों की लाशों की फ़ोटो इंटरनेट पर पोस्ट की हैं।
इसी बीच अल आलम टीवी चैनल नें रिपोर्ट दी है कि दैरुज्ज़ूर के अल रशीदिया इलाक़े में फ़ौज और आतंकवादियों के बीच तेज़ जड़पें हो रही हैं जिसमें आतंकवादियों का सरग़ना सऊदी नागरिक ख़ल्फ़ुल हरबी मारा गया है।
21 जुलाई 2014 - 18:35
समाचार कोड: 625709
सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों नें एक बार फिर आम नागरिकों का नरसंहार किया है।