20 जुलाई 2014 - 15:35
आतंकवादी संगठन बोको हराम नें 100 लोगों को मार गिराया।

बोको हराम के लोगों नें उत्तर पश्चिमी नाईजीरिया के एक गाँव के 100 लोगों को क़त्ल करने के बाद उनके घरों पर बोको हराम संगठन का झ़ंडा लहरा दिया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार बोको हराम के लोगों नें उत्तर पश्चिमी नाईजीरिया के एक गाँव के 100 लोगों को क़त्ल करने के बाद उनके घरों पर बोको हराम संगठन का झ़ंडा लहरा दिया है। मानवाधिकार मामलों में एक सक्रिय सदस्य नें कहा है कि यह घटना नाईजीरिया के उत्तर पूर्व शहर मायडोगोरी से 53 किलोमीटर दूर स्थित गाँव में पेश आई। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि चरमपंथी संगठन बोको हराम का संदेश मिलने के बाद इस गाँव के नागरिक गाँव छोड़ने पर मजबूर हो गए थे। इस रिपोर्ट के अनुसार इस इलाक़े के 9 अन्य गाँवों को भी बोको हराम संगठन के हमलों का ख़तरा है। स्पष्ट रहे कि बोको हराम भी एक तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन है जो अन्य आतंकी संगठनों की तरह वहाबी सोच का पाबंद है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सभी तकफ़ीरी चरमपंथी संगठनों की सोच वहाबियत पर आधारित है। पूरी दुनिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों को सऊदी अरब की आर्थिक व फ़ौजी मदद मिलती है।