20 जुलाई 2014 - 15:35
इस्राईल द्वारा ग़ज़्ज़ा पर ज़मीनी हमलों में शिद्दत।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार की फ़ौज नें ग़ज़्ज़ा पर ज़मीनी हमले को विस्तार देने का फ़ैसला किया है।

अत्याचारी ज़ायोनी सरकार की फ़ौज नें ग़ज़्ज़ा पर ज़मीनी हमले को विस्तार देने का फ़ैसला किया है। फ़्राँस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सरकार की फ़ौज नें आज सुबह अपने एक बयान में ऐलान किया कि वह ग़ज़्ज़ा में अपने ज़मीनी हमले को बढ़ावा दे रही है। स्पष्ट रहे कि पिछले 13 दिनों के दौरान ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी सरकार के हवाई व ज़मीनी हमलों में 350 फ़िलिस्तीनी शहीद और 2600 से ज़्यादा घायल हो चुके हैं। उधर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध नें ज़ायोनी सरकार के हर तरह के हमले का भरपूर जवाब देने का ऐलान किया है। फ़िलिस्तीनी संगठनों नें अपने एक बयान में कहा है कि ग़ज़्ज़ा के इलाक़े को ज़ायोनी सरकार के फ़ौजियों के क़ब्रिस्तान में बदल दिया जाएगा। कुछ सूत्रों का कहना है कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधियों के राकेट हमलों से ज़ायोनी इलाक़ों में दहशत का माहौल है और ज़ायोनी नागरिक शांतिपूर्ण इलाक़ों में जाने के लिये मजबूर हो गए हैं।