19 जुलाई 2014 - 17:47
इराक में इस साल अब तक 5 हजार 576 नागरिक मारे जा चुके है।

संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की है कि इराक में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक हिंसक घटनाओं में 5 हजार 576 नागरिक मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की है कि इराक में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक हिंसक घटनाओं में 5 हजार 576 नागरिक मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में यह भी ऐलान किया है कि जून के महीने से लेकर अब तक फ़्लूजा शहर में आतंकवादी तकफ़ीरी गिरोह दाइश के हमले में कम से कम 11हजार 665नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गौरतलब है कि आतंकवादी तकफ़ीरी गिरोह दाइश ने पिछले महीने इराक़ के कई उत्तरी शहरों को अपने कब्जे में ले रखा है। ऐसे में है कि संयुक्त राष्ट्र ने केवल जून के महीने में इराक में दो हजार चार लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट दी थी।