19 जुलाई 2014 - 15:45
ईरानी परमाणु टीम की वतन वापसी।

ईरान की परमाणु वार्ता टीम, गुट पाचं धन एक के साथ 17 दिनों तक विचार-विमर्श के बाद शनिवार को वियना से तेहरान रवाना हो गई।

ईरान की परमाणु वार्ता टीम, गुट पाचं धन एक के साथ 17 दिनों तक विचार-विमर्श के बाद शनिवार को वियना से तेहरान रवाना हो गई। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ के नेतृत्व में ईरान की परमाणु वार्ता टीम ने इस दौरान वियना में गुट पाचं धन एक के देशों के अतिरिक्त अमरीका और योरोपीय संघ के साथ भी वार्ताएं कीं। परमाणु वार्ता के संदर्भ में अगले चार महीने तक की समय अवधि बढ़ाए जाने पर सहमति हो गई है अर्थात 24 नवंबर 2014 तक।
इस दौरान वार्ता में बनी सहमति के अनुसार ईरान की ज़ब्त की गई संपत्ति की 500 मिलयन डालर की चार क़िस्तों और 400 मिलयन डालर की दो क़िस्तों की अदायगी पर सहमति हुई है जो पहली अगस्त 2014 से मिलना आरंभ होगी। इसके अतिरिक्त यह तय पाया है कि ईरान अपने 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम को तेहरान के रिएक्टर के ईंधन में परिवर्तित कर सकेगा।
उल्लेखनीय है कि वियना-6 वार्ता 19 जूलाई को शनिवार के दिन समाप्त हो गई। अगली वार्ता के लिए तिथि का निर्धारण ईरान के वरिष्ठ वार्ताकार अब्बास इराक़ची और योरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त के राजनीतिक सलाहकार हेल्गा इश्मेथ के बीच वार्ता के बाद निर्धारित किया जाएगा।