इराक़ के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि ने इस देश के मरजा-ए-तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सीसतानी से मुलाक़ात की है।
सोमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार म्लादीनोफ़ ने शनिवार को इराक़ के मरजा-ए-तक़लीद हज़रत आयतुल्लाह सीस्तानी से नजफ़ में मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने आयतुल्लाह सीस्तानी के साथ इराक़ के हालिया परिवर्तनों और वहां की सुरक्षा स्थिति के बारे में विचार-विमर्श किया।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में इराक़ में नई हिंसा के दौरान कम से कम 5576 आम नागरिकों की हत्या की सूचना दी है। ज्ञात रहे कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने कुख्यात आतंकवादी संगठन दाइश के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
19 जुलाई 2014 - 14:49
समाचार कोड: 625147
इराक़ के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि ने इस देश के मरजा-ए-तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सीसतानी से मुलाक़ात की है।