19 जुलाई 2014 - 13:55
ईरान व इराक़ दोनों को दुश्मन के षड़यंत्रों का सामना।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि ईरान और इराक दोनों देश, दूसरे देशों के विभिन्न षडयंत्रों का शिकार हुए हैं।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि ईरान और इराक दोनों देश, दूसरे देशों के विभिन्न षडयंत्रों का शिकार हुए हैं।
अली शमखानी ने बगदाद में इराकी राजनेताओं के साथ होने वाली बैठक में क्षेत्र की जटिल स्थिति और ईरान इराक की सुरक्षा समानताओं की ओर संकेत किया और कहा कि दोनों देशों को विदेशियों के विभिन्न षडयंत्रों का सामना है और उनके मध्य सहकारिता के स्तर को बढाये जाने की आवश्कता है।
शमखानी ने इसी प्रकार अपने भाषण के एक अन्य भाग में आतंकवाद से मुकाबले में इराकी जनता और सरकार के प्रयासों को मूल्यवान बताया। इस भेंट में इराक के संसद सभापति अम्मार हकीम ने भी दोनों देशों के सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को क्षेत्र में शांति व सुरक्षा उत्पन्न करने के लिए एक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इराक़ की बहादुर और ईमानदार जनता एकता व एकजुटता से इस एतिहासिक दौर को सफलता को पार कर लेगी।