भारत की राजधानी नई दिल्ली में ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बरतापूर्ण हमलों के ख़िलाफ़ हज़ारों की संख्या में आक्रोषित जनता ने इस्राइली दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। प्रदर्शन करने वालों ने ज़ायोनी शासन के दूतावास को बंद करने की मांग की।
प्रदर्शन मे भाग लेने वालों ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार पर भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उदासीनता के विरुद्ध नारे लगाए। इस प्रदर्शन के अंत में लोगों ने एक घोषणापत्र जारी किया जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ से ग़ज़्ज़ा के निर्दोष जनता के जनसंहार को रुकवाने के लिए तुरंत क़दम उठाने की मांग की गयी।
ज्ञात रहे पिछले कुछ दिनों के दिल्ली में इस्राइली दूतावास के सामने कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं और एक बार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। भारत में इस्राईल के विरुद्ध यह प्रदर्शन ऐसी स्थिति में हुये जब भारतीय जनता विश्व कुद्स दिवस की रैलियों की तय्यारी कर रही है।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राइली सेना के बर्बरतापूर्ण हमलों में अब तक 280 फ़िलिस्तीनी शहीद और 2000 के क़रीब घायल हुए हैं।
19 जुलाई 2014 - 13:17
समाचार कोड: 625101
भारत की राजधानी नई दिल्ली में ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बरतापूर्ण हमलों के ख़िलाफ़ हज़ारों की संख्या में आक्रोषित जनता ने इस्राइली दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगाए।