18 जुलाई 2014 - 18:12
ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी फ़ौज की ज़मीनी चढ़ाई शुरू, फ़िलिस्तीनी शहीदों की संख्या 260

इस्राईली प्रधानमंत्री नितेन याहू की तरफ़ से ग़ज़्ज़ा पर ज़मीनी कार्यवाही के ऐलान के बाद ज़ायोनी फ़ौज नें टैंकों की मदद से चढ़ाई शुरू कर दी है और भरपूर गोलाबारी के नतीजे में 12 निहत्थे फ़िलिस्तीनियों की शहादत हो गई है जबकि 11 दिन से जारी बर्बरता के दौरान शहीद होने वालों की संख्या 260 हो गई है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली प्रधानमंत्री नितेन याहू की तरफ़ से ग़ज़्ज़ा पर ज़मीनी कार्यवाही के ऐलान के बाद ज़ायोनी फ़ौज नें टैंकों की मदद से चढ़ाई शुरू कर दी है और भरपूर गोलाबारी के नतीजे में 12 निहत्थे फ़िलिस्तीनियों की शहादत हो गई है जबकि 11 दिन से जारी बर्बरता के दौरान शहीद होने वालों की संख्या 260 हो गई है। विदेशी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ज़ायोनी फ़ौज सुबह भारी टैंकों की मदद से सीमा पार करते हुए ग़ज़्ज़ा में घुस घई और तेज़ गोलाबारी की जिसमें 12 निहत्थे फ़िलिस्तीनियों की शहादत हो गई है जबकि 11 दिन से जारी बर्बरता के दौरान 260 फ़िलिस्तीनी शहीद गए जबकि 1600 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
दूसरी तरफ़ फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्सास नें इस्राईल पर ज़ोर देते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा पर ज़मीनी कार्यवाही फ़ौरन रोकी जाए क्योंकि ज़मानी कार्यवाही से बेगुनाह लोगों का ख़ून बह रहा है जबकि इससे शांति की स्थापना की कोशिशों को भी नुक़सान हो रहा है। जबकि हमास नें इस्राईली प्रधानमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि ज़ायोनी सरकार को ज़मीनी कार्यवाही की भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।