18 जुलाई 2014 - 18:04
इस्राईल और संयुक्त अरब अमीरात गठजोड़, इस्राईली चैनल ने की पुष्टि।

ज़ायोनी सरकार और संयुक्त अरब अमीरात की ग़ज़्ज़ा पर हमला करके हमास संगठन को ख़त्म करने के बारे में सलाह व मशविरा और मुलाक़ात की ख़बर की ज़ायोनी टीवी चैनल नें भी पुष्टि की है।

ज़ायोनी सरकार और संयुक्त अरब अमीरात की ग़ज़्ज़ा पर हमला करके हमास संगठन को ख़त्म करने के बारे में सलाह व मशविरा और मुलाक़ात की ख़बर की ज़ायोनी टीवी चैनल नें भी पुष्टि की है। ज़ायोनी सरकार के चैनल टू ने रिपोर्ट दी है कि अमारात सरकार ग़ज़्ज़ा पर हमलों के बारे में पहले से जानती थी और उसने इन हमलों का समर्थन भी किया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चूँकि हमास मुस्लिम ब्रदरहुड से क़रीबी सम्बंध रखता है इसलिये अमारात उसका अन्त चाहता है। क़ुद्स न्यूज़ के अनुसार ज़ायोनी सरकार के विदेश मंत्री नें लगभग एक महीने पहले संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख़ अब्दुल्लाह बिन ज़ायद आले नहयानी से मुलाक़ात की थी। यह मुलाक़ात पेरिस में हुई थी जिसे गुप्त रखा गया था। ज़ायोनी विदेश मंत्री और एक महत्वपूर्ण अरब देश अमारात के विदेश मंत्री नें इस मुलाक़ात में फ़िलिस्तीन के आंदोलन हमास को कमज़ोर करने की साज़िश रची थी।