18 जुलाई 2014 - 17:45
वियना में परमाणु वार्ता की समयावधि बढ़ाने पर चर्चा

ईरान-गुट 5+1, परमाणु वार्ता की समय सीमा बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं।

ईरान-गुट 5+1, परमाणु वार्ता की समय सीमा बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में स्थायी समझौते की प्राप्ति के लिए बीस जुलाई की निर्धारित तारीख़ को बढ़ाने के लिए वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के प्रतिनिधियों के बीच एक बार फिर मुलाक़ात हुयी।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान और गुट पांच धन एक के बीच दो जुलाई से जारी परमाणु वार्ता के सत्रहवें दिन शुक्रवार को दोनों पक्षों के कूटनियकों के बीच भेंट वार्ता हुयी।
पिछली निर्धारित तारीख़ बीस जुलाई थी किन्तु अब दोनों ओर के कूटनयिक इसे आगे बढ़ाने की शर्त पर चर्चा कर रहे हैं।
ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने गुरुवार को कहा कि इस्लामी गणतंत्र जारी परमाणु वार्ता की अवधि को बढ़ाने पर राज़ी हो सकता है कि इस शर्त के साथ कि दूसरा पक्ष ईरान के अधिकारों का सम्मान करे।