तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने सीरिया में अपनी बर्बरता का क्रम जारी रखते हुए दसियों आम नागरिकों की हत्या कर दी है।
तकफ़ीरी आतंकवादियों ने सीरिया के केन्द्रीय क्षेत्र में गैस के भंडार वाले एक क्षेत्र पर क़ब्ज़ा करने के उद्देश्य से हमला किया और कम से कम नौ आम नागरिकों की हत्या कर दी।
दूसरी ओर सीरिया के सैनिकों ने सीरिया के पश्चिमी प्रांत इदलिब में अलबारह, बज़ाबूर और कफ़रलाना में आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर आक्रमण करके बहुत से आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
सीरिया की इन कार्यवाहियों में आतंकवादियों के बहुत से हथियार भी तबाह हो गये। सीरिया की सेना ने उत्तरी प्रांत हलब में भी आतंकवादियों पर आक्रमण करके बहुत से आतंकवादियों को मार गिराया। दूसरी ओर सेना ने हुम्स के उपनगनीय क्षेत्र अबू उलिया में आतंकवदियों की एक घुसपैठ को विफल बना दिया जिसके दौरान कई आतंकवादी मारे गये।
18 जुलाई 2014 - 17:42
समाचार कोड: 624935
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने सीरिया में अपनी बर्बरता का क्रम जारी रखते हुए दसियों आम नागरिकों की हत्या कर दी है।