18 जुलाई 2014 - 17:40
सऊदी अरब में हाई अलर्ट।

सऊदी अरब के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर फ़ातेह सबीई ने इराक़ की सीमाओं पर सऊदी सैनिकों के तैनात किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए दो हज़ार अतिरिक्त सैनिकों को इराक़ से मिलने वाली सीमाओं पर तैनात कर दिया गया है

सऊदी अरब ने इराक़ की सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर फ़ातेह सबीई ने इराक़ की सीमाओं पर सऊदी सैनिकों के तैनात किए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए दो हज़ार अतिरिक्त सैनिकों को इराक़ से मिलने वाली सीमाओं पर तैनात कर दिया गया है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के विदेश में रहने वाले एक आईएसआईएस के आतंकी ने अपने एक साथी को टेलीफ़ोन करके बताया कि रेयाज़ के लोगों को सचेत कर दो कि वहां पर आतंकवादी हमला होने वाला।
यह ऐसी स्थिति में है कि कुछ सऊदी अरब के सूत्रों ने इराक़ की सीमाओं पर तैनात सऊदी सैनिकों की संख्या तीस हज़ार से अधिक बताई है। सऊदी अरब के अधिकारी ऐसी स्थिति में आतंकवादी गुट आईएसआईएल की घुसपैठ के बारे में चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल के तत्वों ने सऊदी अरब, क़तर, तुर्की और अमरीका सहित कुछ पश्चिमी देशों के समर्थन से ही सीरिया में बश्शार असद की सरकार का तख़्ता उलटने के उद्देश्य से सीरियाई जनता के विरुद्ध पाश्विक कार्यवाहियां की और हाल ही में सीरिया से इराक़ में घुसपैठ करके वहां भी अशांति और आतंक का बाज़ार गर्म कर रखा है।