इस्लामी गणतंत्र ईरान ने एक बार फिर अपने परमाणु कार्यक्रमों के शांति पूर्ण होने पर बल दिया है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियां सदैव शांतिपूर्ण रही हैं और भविष्य में भी शांतिपूर्ण रहेंगी।
उन्होंने कहा कि ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने वाले, अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में विफल रहे हैं। जवाद ज़रीफ़ ने ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाली वार्ता को सकारात्मक बताया और कहा कि मतभेद को दूर करने का यह बेहतरीन अवसर है।
उन्होंने कहा कि वार्ता में प्रगति आवश्य हुई है किन्तु कुछ मतभेद यथावत बाक़ी हैं। उन्होंने ईरान के विरुद्ध लगाये गये प्रतिबंधों की विफलता की ओर संकेत करते हुए कहा कि वार्ता में शामिल होने के ईरान के निर्णय पर प्रतिबंधों की कोई भूमिका नहीं है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने वैज्ञानिक और तकनीकी मार्गों से ईरान की परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने का विश्वास प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस प्रश्न के उत्तर में कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल किसी सीमा तक ईरान के लिए ख़तरा सिद्ध हो सकता है, कहा कि कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएल, इराक़, सीरिया और ईरान सहित पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरा है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि ईरान, इराक़ की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा और राष्ट्रीय एकता का इच्छुक है।
18 जुलाई 2014 - 17:36
समाचार कोड: 624933
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने एक बार फिर अपने परमाणु कार्यक्रमों के शांति पूर्ण होने पर बल दिया है।