18 जुलाई 2014 - 17:34
अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा ईरान।

ईरान अपने वैध और क़ानूनी अधिकारों से एक क़दम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

ईरान अपने वैध और क़ानूनी अधिकारों से एक क़दम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अपने एक बयान में यह बात बल देकर कही कि गुट पांच धन एक के साथ वारता में किसी भी स्थिति में ईरानी जनता के अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। उनका कहना था कि हम शांतिप्रिय लोग हैं किन्तु ईरानी राष्ट्र के अधिकारों पर किसी प्रकार की सौदे बाज़ी नहीं करेंगे।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि यदि हमारे सामने वाले पक्ष ने ईरानी जनता के अधिकार को स्वीकार कर लिया तो हम भी वार्ता प्रक्रिया को जारी रखते हुए वार्ता की समयावधि को बढ़ा देंगे। डाक्टर रूहानी ने दो टूक शब्दों में कहा कि हम ईरानी राष्ट्र के अधिकारों और उनकी मांग की रक्षा से एक क़दम पीछे नहीं हटेंगे और पूरी शक्ति और संकल्प के साथ वार्ता प्रक्रिया को जारी रखेंगे।
उनका कहना था कि ईरान के साथ वार्ता, क्षेत्र की स्थिरता, हित और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति की स्थापना में बहुत प्रभावी और लाभदायक है। उनका कहना था कि हम एक बार भी प्रतिबंधों से नहीं घबराये और किसी भय के कारण हम वार्ता नहीं कर रहे हैं।