ईरान ने कहा है कि उसकी परमाणु गतिविधियां सदैव शांतिपूर्ण रहेंगी और उस पर लगे प्रतिबंध, अपना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सके हैं।
विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि ईरान व गुट पांच धन एक की परमाणु वार्ता, विवादित विषयों को हल करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने वार्ता में प्रगति के साथ ही कुछ मतभेदों के बने रहने की ओर संकेत किया और कहा कि ईरान को वार्ता की मेज़ पर लाने में प्रतिबंधों की कोई भूमिका नहीं है। ज़रीफ़ ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान की परमाणु गतिविधियों को वैज्ञानिक दृष्टि से शांतिपूर्ण सिद्ध करना संभव है, कहा कि इस विषय का मनचाहे आंकड़े पेश करने से कोई संबंध नहीं है।
ईरान के विदेश मंत्री ने इस प्रश्न के उत्तर में कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस किस सीमा तक ईरान के लिए ख़तरनाक है? कहा कि यह संगठन सीरिया, इराक़ और पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरनाक है और ईरान भी क्षेत्र का एक भाग है। उन्होंने इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी को ईरान का पिट्ठू बताने संबंधी दावे को पूर्ण रूप से निराधार बताते हुए कहा कि ईरान, इराक़ की संप्रभुता और एकजुटता का समर्थन करता है और इस देश में राजनैतिक प्रक्रिया जारी है।
17 जुलाई 2014 - 18:41
समाचार कोड: 624791
ईरान ने कहा है कि उसकी परमाणु गतिविधियां सदैव शांतिपूर्ण रहेंगी और उस पर लगे प्रतिबंध, अपना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सके हैं।