अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी. अबना। इस्राईल के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा के तट पर चार बच्चों को उस समय अपनी बर्बरता का निशाना बनाया जब वह आपस में फुटबॉल मैच खेल रहे थे।
एक फिलिस्तीनी पदाधिकारी अहमद अबू हसीरह ने बताया कि फिलिस्तीनी बच्चे ग़ज़्ज़ा पट्टी पर समुद्र के किनारे आपस में फुटबॉल मैच खेल रहे थे कि ज़ायोनी सैनिकों ने जंगी नाव से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी और उन्हें शहीद कर दिया।
उन्होंने कहा कि शहीद होने वाले बच्चे 15 साल से कम उम्र के थे।













