17 जुलाई 2014 - 18:41
पाकिस्तान भर में कार्यवाहियां, प्रतिबंधित संगठनों से सम्बंधित 500 लोग गिरफ़्तार

सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें इस्लामाबाद समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च आप्रेशन के दौरान 500 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनके बारे में आशंका थी कि उनका सम्बंध प्रतिबंधित संगठनों से है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें इस्लामाबाद समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च आप्रेशन के दौरान 500 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनके बारे में आशंका थी कि उनका सम्बंध प्रतिबंधित संगठनों से है। गृहमंत्री के एक अधिकारी नें नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हिरासत में लिये जाने वाले इन लोगों के ख़िलाफ़ पाकिस्तान सुरक्षा एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। प्रतिबंधित संगठनों से सम्बंध रखने वाले लोगों के ख़िलाफ़ यह कार्यवाही उत्तरी वज़ीरिस्तान में कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ जारी आप्रेशन की सम्भावित प्रतिक्रिया को ध्यान में रख कर अमल में लाई गई है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार सबसे ज़्यादा गिरफ़्तारियां पंजाब के विभिन्न शहरों में हुई हैं जिनकी संख्या सौ से ज़्यादा है। अधिकारी के अनुसार पंजाब के बहावलपूर शहर से सबसे ज़्यादा गिरफ़्तारियां की गई हैं। पंजाब के बाद सबसे ज़्यादा गिरफ़्तारियां कराची में हुई हैं जिनकी संख्या एक सौ से ज़्यादा है। इसके अलावा ख़ैबर प्रदेश और बलूचिस्तान से भी 150 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।