राजधानी बग़दाद के केन्द्र में होने वाले एक विस्फोट में पांच लोग हताहत और 19 अन्य घायल हुए हैं। सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि बग़दाद के शूरजा क्षेत्र में एक इमाम बाड़े के निकट होने वाले एक विस्फोट में पांच लोग हताहत और 19 अन्य घायल हुए हैं। यह विस्फोट बृहस्पतिवार को हुआ। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने घटना स्थल को घेर लिया और घटना स्थल से एक अन्य बम बरामद करके उसे निष्क्रिय कर दिया।
17 जुलाई 2014 - 18:41
समाचार कोड: 624779
राजधानी बग़दाद के केन्द्र में होने वाले एक विस्फोट में पांच लोग हताहत और 19 अन्य घायल हुए हैं।