अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के डिप्टी सिक्रेट्री जनरल नें दक्षिणी सूडान में मनावीय त्रासदी के सम्बंध में चेतावनी दी है। रेडियो तेहरान की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मित्रता मदद के विभाग के प्रमुख वालरी आमूस नें कहा है कि दक्षिणी सूडान की जनता की समस्याओं और कष्टों के हवाले से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के सदस्यों को ख़बरदार कर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के डिप्टी सिक्रेट्री जनरल नें ज़ोर देकर कहा है कि सुबूतों से पता चलता है कि 2014 की पहली छमाही में दक्षिणी सूडान के उत्तरी इलाक़ों की एक लाख सत्तर हज़ार से ज़्यादा जनता अपना घर बार छोड़ने पर मजबूर हो चुकी है और दूसरे इलाक़ों की तरफ़ पलायन कर गई है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी सूडान में जारी झड़पों के नतीजे में इस देश के खेती पूरी तरह से तबाह हो गई है और वहाँ भुखमरी का ख़तरा पैदा हो गया है।
17 जुलाई 2014 - 18:41
समाचार कोड: 624777
संयुक्त राष्ट्र के डिप्टी सिक्रेट्री जनरल नें दक्षिणी सूडान में मनावीय त्रासदी के सम्बंध में चेतावनी दी है