17 जुलाई 2014 - 03:06
नजफ़ में दाइश के 6 आतंकवादी गिरफ़्तार।

नजफ़ पुलिस के सार्वजनिक मामलों के निदेशक कैप्टन मिक़दाद अल मूसवी ने ऐलान किया है कि अमीरूल मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर नजफ़ की पुलिस ने दाइश के 6 आतंकवादियो को गुरफ़्तार किया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नजफ़ पुलिस के सार्वजनिक मामलों के निदेशक कैप्टन मिक़दाद अल मूसवी ने ऐलान किया है कि अमीरूल मोमिनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर नजफ़ की पुलिस ने दाइश के 6 आतंकवादियो को गुरफ़्तार किया है।
इस सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन आतंकवादियों का सम्बंध वहाबी आतंकवादी गुट दाइश से है और उन्हें पुलिस ने ख़ुफिया विभाग और फेडरल रिसर्च के सहयोग से गिरफ़्तार किया है।
ग़ौरतलब है कि गिरफ़्तार किये गये आतंकवादियों का उद्देश्य हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर नजफ़ में आतंकवादी कार्यवाहियां करना था।