सीरिया और लेबनान की सेनाओं ने दोनों देशों की सीमाओं को आतंकवादियों के अस्तित्व से पाक करने के लिए संयुक्त अभियान शुरु किया है।
अलहद्स न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार लेबनानी और सीरियाई सेना ने अपने अपने देश की सीमाओं से आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए संयुक्त अभियान शुरु किया कि इन आतंकवादियों का दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में ग़ैर क़ानूनी क़ब्ज़ा था और इस मार्ग से वे हथियारों व सैन्य उपकरणों को स्थानांतरित करते थे।
यह ऐसी स्थिति में है कि कुछ दिन पहले सीरिया की सीमा के निकट हिज़्बुल्लाह और आतंकवादी गुट जबहतुन नुसरा के बीच भीषण झड़प हुयी थी।
यह झड़प उस समय शुरु हुयी जब आतंकवादी गुट जबहतुन नुसरा की एक टुकड़ी सीरिया के बेक़ा क्षेत्र की ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रही थी कि जिसे हिज़्बुल्लाह ने नाकाम बना दिया।
सैकड़ों आतंकवादी सीरिया में पराजित होने के बाद अरसाल क्षेत्र के पहाड़ों और गुफाओं तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में छिपे हुए हैं और हिज़्बुल्लाह तथा सीरियाई सेना की चौकियों पर हमले करते हैं।
16 जुलाई 2014 - 15:45
समाचार कोड: 624537
सीरिया और लेबनान की सेनाओं ने दोनों देशों की सीमाओं को आतंकवादियों के अस्तित्व से पाक करने के लिए संयुक्त अभियान शुरु किया है।