16 जुलाई 2014 - 15:45
ईरान के परमाणु मुद्दे को कूटनयिक ढंग से हल किए जाने पर बल।

ब्रिक्स संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने परमाणु ऊर्जा के प्रयोग को ईरान का मूल अधिकार बताया है।

ब्रिक्स संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने परमाणु ऊर्जा के प्रयोग को ईरान का मूल अधिकार बताया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिक्स के राष्ट्राध्यक्षों ने एक बयान जारी करके परमाणु ऊर्जा के प्रयोग को ईरान का मूल अधिकार बताया और ईरान के परमाणु मुद्दे को कूटनयिक ढंग से हल किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। ब्रिक्स के राष्ट्राध्यक्षों ने इसी साथ ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता प्रक्रिया में सकारात्मक वातावरण उत्पन्न होने का भी स्वागत किया है।
ब्रिक्स के सदस्य देशों के प्रमुखों ने परमाणु वार्ता में दोनों पक्षों से इस मुद्दे के स्थाई हल और समग्र परमाणु समझौते तक पहुंच के लिए 24 नवंबर 2013 को पय पाने वाले एक्शन प्लान के पूर्ण क्रियान्वयन की मांग की।
इस संगठन के प्रमुखों ने इराक़ की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आतंकवादियों का मुक़ाबला करने के लिए इराक़ की समस्त राजनैतिक पार्टियों के मध्य एकता पर बल दिया। ब्रिक्स के सदस्य देशों के प्रमुखों ने इराक़ के मामले में प्रभावी क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों से हस्तक्षेपपूर्ण कार्यवाही करने से बचने की मांग की है।