16 जुलाई 2014 - 15:45
ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच वार्ता की अवधि बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं हुई है।

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के साथ वार्ताकारों में वार्ता की अवधि बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं हुयी है।

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के साथ वार्ताकारों में वार्ता की अवधि बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं हुयी है।
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच वार्ता के पंद्रहवें दिन दोनों पक्षों के बीच वार्ता की समय सीमा बीस जुलाई से आगे बढ़ाए जाने से संबंधित अटकलों के बारे में कहा कि अभी तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं हुयी है।
ईरानी विदेश मंत्री ने बल दिया कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता बीस जून तक पूरी गंभीरता से जारी रहेगी।
यह ऐसी स्थिति में है कि वियना में कूटनयिक सूत्र ईरान और गुट पांच धन एक के बीच व्यापक परमाणु सहमति के लिए जारी परमाणु वार्ता की समय सीमा के बीस जुलाई से आगे बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।
इस बीच बुधवार को वियना में ईरान, योरोप और अमरीका के उप विदेश मंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक के साथ ही अमरीका के उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्ज़ ने ईरान और गुट पांच धन एक के दृष्टिकोणों को निकट लाने के संबंध में ईरानी विदेश मंत्री से विचार विमर्श किया।
ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची और मजीद तख़्त रवान्ची, योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन के सहायक स्टीफ़न क्लेमेंट और हेल्का श्मिद तथा अमरीकी वार्ताकार टीम की अध्यक्ष वेन्डी शेरमन के बीच बुधवार को बैठक में ईरान और गुट पांच धन एक की प्रतिबद्धताओं के संबंध में विचार विमर्श हुआ।