15 जुलाई 2014 - 18:49
ज़ायोनी बर्बरता के मुक़ाबले, बेगुनाह जनता का समर्थन किया जाए।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की संसद के स्पीकर नें ज़ायोनी सरकार की बर्बरता के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीन की मज़लूम जनता के समर्थन की अपील की।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की संसद के स्पीकर नें ज़ायोनी सरकार की बर्बरता के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीन की मज़लूम जनता के समर्थन की अपील की। इरना की रिपोर्ट के अनुसार डाक्टर अली लारीजानी नें आज तेहरान में पार्लियामेंट की बैठक में कहा कि आज की यह बैठक, ज़ायोनी सरकार के मुक़ाबले फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के समर्थन में आयोजित की गई है। स्पष्ट रहे कि आज की संसदीय बैठक में तेहरान में फ़िलिस्तीन के राजदूत सलाह ज़वावी और हमास आंदोलन के प्रतिनधि नें भाग लिया। डाक्टर लारीजानी नें इलाक़े में मुसलमानों के बीच तकफ़ीरी संगठनों और आतंकवादियों द्वारा मतभेद डालने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्राईली बर्बरता के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीन और वहाँ की बेगुनाह जनता के बचाव का मामला, मुसलमानों के बीच आपसी एकता की भावना पैदा करने का माध्यम बन सकता है। इस बैठक में तेहरान में फ़िलिस्तीन के राजदूत नें कहा कि फ़िलिस्तीनी जनता को आज़ादी और सफलता ज़रूर मिलेगी और इस बात में कोई शक नहीं कि ग़ज़्ज़ा की लड़ाई, फ़िलिस्तीनियों के लिये एक महान सफलता और ज़ायोनियों के अन्त का कारण बनेगी।