ईरान के विरुद्ध पश्चिम के समस्त प्रतिबंधों को समाप्त किया जाना चाहिये।
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि तेहरान के विरुद्ध पश्चिम के समस्त प्रतिबंधों को समाप्त किया जाना चाहिये।
सैयद अब्बास एराक़ची ने वियना में एक साक्षात्कार में कहा है कि ईरान इस बात को स्वीकार नहीं करेगा कि तेहरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को अस्थाई रूप से निरस्त किया जाये। उन्होंने कहा कि अगर वे यह चाहते हैं कि ईरान एसे निर्णय को स्वीकार करे जिससे वापस न लौटा जा सके तो स्वयं उन्हें चाहिये कि वे एसा कदम उठायें जिससे वापस न हुआ जाये और सारे प्रतिबंधों को एक साथ समाप्त किया जाना चाहिये।
वियना में ईरान के उपविदेशमंत्रियों अब्बास इराक़ची, मजीद तख्तेरवान्ची, अमेरिकी विदेशउपमंत्री विलियम बर्न्ज़ के बीच मंगलवार की सुबह वियना में बातचीत हुई जिसमें दोनों पक्षों ने समग्र परमाणु समझौते के मसौदे में उन मामलों की समीक्षा की जिस पर मतभेद पाये जाते हैं।
15 जुलाई 2014 - 18:49
समाचार कोड: 624260
ईरान के विरुद्ध पश्चिम के समस्त प्रतिबंधों को समाप्त किया जाना चाहिये।