इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में आईएसआईएल का एक बड़ा मुफ़्ती मारा गया।
बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इराक़ में स्थित सलाहुद्दीन प्रांत के बीजी नगर में आईएसआईएल का एक मुफ़्ती “अबू ओसामा अलक़हतानी” बमबारी में मारा गया। सलाहुद्दीन के गवर्नर ने मंगलवार को बताया कि इराक़ी सेना की हवाई बमबारी में मुफ़्ती “अबू ओसामा अलक़हतानी” और उसके चार सहायक मारे गए।
इससे पहले तिकरीत में भी सेना के आक्रमण में आईएसआईएल के कई आतंकवादी मारे गए। तिकरीत के बहुत से क्षेत्रों से आतंकवादी, सेना की कार्यवाही के डर से भाग रहे हैं।
इसी बीच इराक़ के चिकित्सा सूत्रों ने बताया है कि दक्षिणी बग़दाद के मदाएन नगर में होने वाले दो विस्फोटों में 9 सुरक्षाकर्मी मारे गए।
15 जुलाई 2014 - 18:49
समाचार कोड: 624254
इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में आईएसआईएल का एक बड़ा मुफ़्ती मारा गया।