संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि ने कहा है कि सीरिया के बारे में सुरक्षा परिषद के नए प्रस्ताव में इस देश के विरुद्ध बल प्रयोग शामिल नहीं है।
विताली चूरकीन ने सीरिया को मानवीय सहायता भेजे जाने के संदर्भ में सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2165 के पारित होने के बाद कहा कि इसमें सीरिया के विरुद्ध नए प्रतिबंध सम्मिलित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद की हर कार्यवाही सुरक्षा परिषद के निरीक्षण में होनी चाहिए।
रूसी प्रतिनिधि ने कहा कि मानवीय सहायता को राजनीति से प्रेरित नहीं माना जाए। चूरकीन ने कहा कि मानवता प्रेमी सहायता के निरीक्षण के लिए राष्ट्रसंघ के महासचिव की ओर से सीमा पर पर्यवेक्षक होंगे जो इस सहायता पर नज़र रखंगे।
ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने सोमवार को ऐसा प्रस्ताव पारित किया है जिसमें सीरिया सरकार की अनुमति के बिना इस देश के लिए मानवाधिकार सहायता भेजने का प्रावधान है। सीरिया की सरकार ने पिछले महीने सुरक्षा परिषद को सचेत किया था कि इस देश की सीमा पर मानवीय सहायताएं पहुंचाना और सरकार की अनुमति की बिना उन सहायताओं को विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में भेजना, सीरिया पर आक्रमण के समान होगा।
15 जुलाई 2014 - 18:49
समाचार कोड: 624250
संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि ने कहा है कि सीरिया के बारे में सुरक्षा परिषद के नए प्रस्ताव में इस देश के विरुद्ध बल प्रयोग शामिल नहीं है।