सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही जारी है जिसमें आतंकवादियों को भारी हानि हुई है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने रीफ़े दमिश्क़ में सैन्य प्रतिष्ठान पर आतंकवादियों के हमले को विफल बना दिया।
सेना ने इसी प्रकार पूर्वी ग़ोता में भी कार्यवाही करते हुए ज़बदीन और जिसरीन में आतंकवादियों के हमलों को विफल बना दिया।
सैन्य सूत्रों का कहना है कि इन झड़पों में भारी संख्या में आतंकवादी मारे गये हैं जिनमें चेचनिया और अफ़ग़ान नागरिक भी शामिल हैं।
इसी मध्य सेना ने रीफ़े इदलिब में आतंकवादियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी की और तफ़तनाज़ सैन्य छावनी के मार्ग में आतंकवादियों के उपकरणों को नष्ट कर दिया। इसी मध्य सेना की कार्यवाही में आतंकवादियों का सरग़ना मुस्तफ़ क़िन्तार अपने दसियों साथियों के साथ मारा गया।
सेना ने इसी प्रकार आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए लेबनान से लगी सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इससे पूर्व सीरिया-लेबनान सीमा पर हिज़्बुल्लाह के जवानों और आतंकवादियों के भमध्य भीषण झड़पों की सूचना मिली थी।
15 जुलाई 2014 - 00:41
समाचार कोड: 624037
सीरिया में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की कार्यवाही जारी है जिसमें आतंकवादियों को भारी हानि हुई है।