15 जुलाई 2014 - 00:36
बग़दाद में दो बम धमाके, दर्जनों घायल व हताहत।

इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं।

इराक़ की राजधानी बग़दाद में होने वाले दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं।
बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पहला कार बम विस्फोट सोमवार को बग़दाद के केन्द्रीय क्षेत्र अलअलावी में एक रेस्टोरेंट के सामने हुआ। इस विस्फोट में 3 लोग मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए। इस विस्फोट से निकटवर्ती घरों और दुकानों को क्षति पहुंची। दूसरा विस्फोट पश्चिमी बग़दाद के एक शीया बाहुल्य क्षेत्र बयाअ में हुआ। इसमें 3 लोग हताहत हुए और 4 घायल हुए।
उल्लेखनीय है कि बग़दाद में यह दो विस्फोट एसी स्थिति में हुए हैं कि जब इराक़ की सरकार इस देश के बहुत से क्षत्रों में आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध सैन्य अभियान में व्यस्त है। आतंकवादियों के विरुद्ध इस अभियान में इराक़ की सेना को भारी सफलताएं मिल रही हैं।