15 जुलाई 2014 - 00:34
बारेज़ानी की तुर्की अधिकारियों से मुलाक़ात।

इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुख, तुर्की के उच्चाधिकारियों से वार्ता के लिए अन्कारा पहुंचे हैं।

इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुख, तुर्की के उच्चाधिकारियों से वार्ता के लिए अन्कारा पहुंचे हैं।
मसऊद बारेज़ानी सोमवार को तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल्लाह गुल और प्रधानमंत्री रजब तैयब अर्दोग़ान से भेंट तथा वार्ता के लिए अन्कारा पहुंच गए। अन्कारा हवाई अड्डे पहुंचते ही उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में राष्ट्रपति भवन पहुंचाया गया जहां उन्होंने अब्दुल्लाह गुल से भेंट तथा वार्ता की। इस मुलाक़ात के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री अर्दोग़ान से भेंट की। इन मुलाक़ातों में कुर्दिस्तान के उप प्रधानमंत्री, प्राकृतिक स्रोत व वित्त मंत्री और इसी प्रकार कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रवक्ता भी उनके साथ थे।
बताया गया है कि इन मुलाक़ातों में उन्होंने इराक़ की स्थिति, तकफ़ीरी व आंकवादी गुट आईएसआईएस की गतिविधियों, इराक़ में नई सरकार के गठन और बग़दाद सरकार के विरोध के बावजूद कुर्दिस्तान का तेल तुर्की पहुंचाने जैसे विषयों पर बात-चीत की।