15 जुलाई 2014 - 00:26
ّइराक़ में फ़ौजी कार्यवाही में 150 आतंकवादी ढ़ेर।

इराक़ी सैनिकों ने पूरे इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ हालिया कार्यवाही में 150 से ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है।

इराक़ी सैनिकों ने पूरे इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ हालिया कार्यवाही में 150 से ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है।
इराक़ी सैनिकों ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े क्षेत्रों को आज़ाद कराने के अभियान के तहत इन आतंकवादियों को अंबार, सलाहुद्दीन, दियाला और बाबिल प्रांतों में मार गिराया। अंबार प्रांत में सैनिकों ने हदीसा शहर पर क़ब्ज़ा करने के उद्देश्य से किए गए आतंकवादियों के हमले को नाकाम बना दिया। यह शहर बग़दाद से लगभग दो सौ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इस हमले के दौरान कई आतंकवादी और इराक़ी सैनिक हताहत हुए। इराक़ी सैनिकों ने सलाहुद्दीन प्रांत के तिकरीत शहर में तकफ़ीरी आतंकवादियों के साथ झड़प में दर्जनों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया और उनके तीस वाहनों को ध्वस्त कर दिया।
उधर दियाला में इराक़ी सेना की कार्यवाही में मारे जाने वालों में आईएसआईएस के सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी का चचेरा भाई मज़बान अलबदरी और एक बड़ा सरग़ना भी शामिल बताया जाता है। बाबिल प्रांत में इराक़ी सेना हेलीकाप्टर और युद्धक विमानों की सहायता से जरफ़ुस्सख़्र क्षेत्र को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से छुड़ाने की कोशिशें कर रही है।
दूसरी ओर राजधानी बग़दाद में दो कार बम धमाकों में 6 हताहत 10 घायल हुए हैं।