15 जुलाई 2014 - 00:16
ईरान और अमरीका के विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात।

आस्ट्रिया की राजधानी वियना में ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों की भेंटवार्ता दो घंटे तक चलने के बाद समाप्त हो गयी और उसके बाद स्थानीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीसरी बार वार्ता आरंभ हुई।

आस्ट्रिया की राजधानी वियना में ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों की भेंटवार्ता दो घंटे तक चलने के बाद समाप्त हो गयी और उसके बाद स्थानीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीसरी बार वार्ता आरंभ हुई।
रिपोर्ट के अनुसार वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता का छठे चरण के तेरहवें दिन अमरीका, ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी के विदेशमंत्री भी उपस्थित हुए। वार्ता के इस चरण में विवाद के महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विदेशमंत्री स्तर पर चर्चा की गयी।
यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों ने इस भेंटवार्ता के बाद आपस में द्विपक्षीय वार्ता की और उसके बाद वियना से रवाना हो गये। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के विदेशमंत्री यथावत वियना में मौजूद है क्योंकि प्रतिबंधों को उठाने की समय सीमा अमरीका से संबंधित है।
ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रविवार की रात अपने अमरीकी समकक्ष से पांच घंटे तक वार्ता की और फिर उन्होंने रूस और चीन के वार्ताकारों से भेंट के बाद पत्रकारों से कहा था कि अभी तक वार्ता किसी परिणाम तक नहीं पहुंची है और वार्ता का यह चरण बहुत ही कठिन है।