इंटरनेट पर प्रसारित की जाने वाली नई तस्वीरों में इराक़ में वहाबी आतकंवादियों को इंसानियत के विरुद्ध भयानक अपराध करते हुए देखा जा सकता है।
दाइश की ओर से इंटनेट पर पोस्ट की गई तस्वीरों में वहाबी आतंकवादियों को तिकरित शहर में आम नागरिकों को सामूहिक रूप से मौत के घाट उतारते हुए देखा जा सकता है।
दाइश के आतंकवादियों ने दावा किया है कि जिन लोगों को इराक़ की राजधानी बग़दाद के पश्चिमोत्तर में स्थित तिकरित में सामूहिक तौर पर मौत के घाट उतारा गया है वह स्वयंसेवी युवा हैं जो लड़ाई में इराक़ी सेना का साथ देना चाहते थे।
इन तस्वीरों के बारे में अभी तक इराक़ी अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जून में एचआरडब्लयु ने कहा था कि तिकरित में वहाबी आतंकवादियों ने 11 से 14 जून के बीच 160 से 190 लोगों का नरसंहार किया है, जबकि दाइश के आतंकवादियों ने 1700 सैनिकों के नरसंहार का दावा किया था।
एचआरडब्लयु के आपात स्थिति के निदेशक पीटर बोकारेट का कहना है कि दाइश आतंकवादी सामूहिक हत्याएं कर रहे हैं, और फिर इसका ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार भी करते हैं। उन्होंने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन अपराधों को इराक़ियों और विश्व वासियों की आँखे देख रही हैं।
13 जुलाई 2014 - 17:58
समाचार कोड: 623707
इंटरनेट पर प्रसारित की जाने वाली नई तस्वीरों में इराक़ में वहाबी आतकंवादियों को इंसानियत के विरुद्ध भयानक अपराध करते हुए देखा जा सकता है।