13 जुलाई 2014 - 17:32
कुछ देश नहीं चाहते ईरान ग्रुप 5+1 के बीच समझौता हो।

ईरान की समस्त परमाणु गतिविधियां परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी आईएईए के निरीक्षण में है।

ईरान की समस्त परमाणु गतिविधियां परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी आईएईए के निरीक्षण में है।
अब देखना यह है कि पश्चिम किस सीमा तक विशिष्टता प्राप्त करने वाली अपनी नीति से दूरी बनाए रखता है। वैसे इस्राईल सहित कुछ क्षेत्रीय सरकारों को ईरान और ग्रुप 5+1 के मध्य सहमति से अत्याधिक चिंता हो रही है।
ईरान एनपीटी पर हस्ताक्षर कर चुका है और उसके अनुसार उसे शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों का अधिकार है किंतु अमरीका और पश्चिमी देश ईरान से कहते हैं कि वह यह सिद्ध करे कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है जबकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उसका मूल अधिकार है और यदि उसके खिलाफ कोई प्रमाण है तो पेश किया जाए।