इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि स्वयंसेवी बलों का सशस्त्र सेना में विलय कर दिया गया है।
लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता क़ासिम अता ने रविवार को बग़दाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा आतंकवादियों के विरुद्ध सेना के अभियान में सुस्ती का मुख्य कारण, नागरिकों और आधारभूत ढांचों की रक्षा करना है।
उनका कहना था कि वे लोग जो स्वेच्छा से बासी और आईएसआईल के आतंकियों के विरुद्ध संघर्ष में शामिल हुए उनमं, से कुछ को सेना का भाग बना लिया गया है।
क़ासिम अता ने इराक़ के उत्तर में स्थित बीजी रिफ़ाइनरी पर दाइश के हमले के बारे में कहा कि बीजी पर आतंकियों ने हमला तो किया किन्तु सेना की सही समय पर कार्यवाही से उनके हमले को विफल बना दिया गया।
उनका कहना था कि इराक़ के उत्तरी नगर तिकरीत के क़ादेसिया क्षेत्र में सेना की कार्यवाही के दौरान 41 आतंकी मारे गये और उनके 26 वाहनों को नष्ट कर दिया गया। उनका कहना था कि पूर्वी प्रांत दियाला के सूदूर, मेक़दादिया और क़ादेसिया क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध सेना की व्यापक कार्यवाही जी है और कुछ ही दिनों में इन क्षेत्रों की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी जाएगी।
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि अंबार प्रांत में क़ज़ा हदीसा क्षेत्र में दाइश की एक अन्य घुसपैठ को विफल बना दिया गया।
13 जुलाई 2014 - 17:30
समाचार कोड: 623694
इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि स्वयंसेवी बलों का सशस्त्र सेना में विलय कर दिया गया है।