लीबिया की अंतरिम सरकार ने युद्धरत धड़ों से संघर्षविराम की अपील की है।
लीबिया की अंतरिम सरकार ने बयान जारी करके बेनग़ाज़ी में युद्धरत धड़ों से संघर्षविराम की मांग की है। इस बयान में देश के सुरक्षाबलों को आदेश दिया गया है कि वे अपने राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वाह करते हुए बेनग़ाज़ी की सड़कों पर पहुंचकर इस नगर में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने के लिए प्रयास करें। लीबिया की अंतरिम सरकार के इस बयान में कहा गया है कि बेनग़ाज़ी नगर में लंबे समय से अशांति पाई जाती है जिसके कारण वहां पर बहुत से आम नागरिक मारे गए हैं।
दूसरी ओर लीबिया के सशस्त्र धड़ों के गठबंधन ने राजधानी त्रिपोली के हवाई अड्डे पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। फ़्रांस प्रेस के अनुसार सशस्त्र दलों के गठबंधन के कुछ गुट त्रिपोली हवाई अड्डे में घुस गए जहां पर अन्य सशस्त्र गुटों से उनकी झड़प आरंभ हुई। रविवार की सुबह तक जारी रहने वाली इस झड़प के कारण बहुत सी उड़ानों में बाधाएं आईं। उल्लेखनीय है कि लीबिया में सशस्त्र गुटों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में झड़पें होती रहती हैं।
13 जुलाई 2014 - 17:27
समाचार कोड: 623689
लीबिया की अंतरिम सरकार ने युद्धरत धड़ों से संघर्षविराम की अपील की है।