अबना: ग़ज़्ज़ा में अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सेना के हाथों फिलिस्तीनियों के नरसंहार के खिलाफ़ कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुये हैं और कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों और पत्रकारों ने अतिग्रहणकारी इस्राईल के खिलाफ़ प्रदर्शन किया। डिग्री कॉलेज शोपियान के छात्रों ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने लिये क्लासों का बहिष्कार किया और ग़ज़्ज़ा में हुई मौतों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।
छात्र व छात्राओं की एक बड़ी संख्या जामा मस्जिद के परिसर में जमा हुई और लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील की कि वह इस प्रदर्शन में भाग लें। इसी बीच विभिन्न स्कूलों के छात्र भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस अवसर पर इस्राईल और अमेरिका के खिलाफ़ गगनभेदी नारे लगाये गए और हजारों प्रदर्शनकारियों ने गोल चौक, बोना बाजार और विभिन्न क्षेत्रों में मार्च किया।
प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में प्ले कार्ड उठा रखे थे जिन पर “फिलिस्तीनियों का नरसंहार बंद करो” संयुक्त राष्ट्र सो क्यूं रहा है? फ़िलिस्तीन स्वतंत्र होकर रहेगा जैसे नारे दर्ज थे। श्रीनगर में भी प्रेस कॉलोनी के बाहर छात्रों की एक बड़ी संख्या ने फिलिस्तीनियों के नरसंहार के खिलाफ़ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। बारहमूला से मिली जानकारी के अनुसार डिग्री कॉलेज के छात्रों ने मुज़फ्फ़राबाद राजमार्ग पर निकल कर इस्राईल के खिलाफ़ प्रदर्शन किया।
12 जुलाई 2014 - 18:01
समाचार कोड: 623478
ग़ज़्ज़ा में अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सेना के हाथों फिलिस्तीनियों के नरसंहार के खिलाफ़ कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुये हैं और कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों और पत्रकारों ने अतिग्रहणकारी इस्राईल के खिलाफ़ प्रदर्शन किया।