अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि विदेशमंत्री जान कैरी वियाना यात्रा के दौरान ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से बातचीत करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मैरी हार्फ़ ने अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी के वियना दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि कैरी अपने वियना दौरे के दौरान अपने ईरानी समकक्ष से बातचीत करेंगे।
मैरी हार्फ़ ने कहा कि जान कैरी वार्ता के दौरान उन विषयों की करेंगे जिन पर दोनों पक्षों के मध्य गहरे मतभेद पाये जाते है और इन मतभेदों के दूर होने से वार्ता में प्रगति होगी।
उनका कहना था कि जानकैरी वार्ता के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा को बाद में उठाये जाने वाले महत्त्वपूर्ण क़दमों के बारे में सुझाव पेश करेंगे।
ज्ञात रहे कि ईरान और गुट पांच धन एक के विदेशमंत्रियों की महत्त्वपूर्ण बैठक रविवार को वियना में आयोजित होगी।
12 जुलाई 2014 - 17:24
समाचार कोड: 623473
अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि विदेशमंत्री जान कैरी वियाना यात्रा के दौरान ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से बातचीत करेंगे।