ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के एक सदस्य ने कहा है कि इराक़ में राजनैतिक अस्थिरता से इस देश में आतंकवादियों को साहस मिल रहा है। मंसूर हक़ीकतपूर ने कहा कि आईएसआईएल जैसे आतंकवादी गुट पर विजय का एकमात्र मार्ग, इराक़ में राजनैतिक शक्तियों का एकुजुट एवं संगठित होना है।
मंसूर हक़ीकतपूर ने शनिवार को इर्ना से बात करते हुए कहा कि इराक़ में आतंकवादी गुटों की गतिविधियों का मुख्य कारण इस देश में राजनैतिक समन्वय का न होना है। उन्होंने कहा कि इराक़ में राजनैतिक स्थिरता, आईएसआईएल की पाश्विक गतिविधियों को कमज़ोर कर सकती है।
हक़ीक़तपूर ने आईएसआई के विरुद्ध इराक़ की सेना की हालिया सफलताओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि परिस्थितियां धीरे-धीरे इराक़ सरकार के हित में परिवर्तित होती जाएंगी।
उन्होंने कहा कि आईएसआईएल की कार्यवाहिंया, किसी भी रूप में इस्लामी नियमों के अनुरूप नहीं हैं बल्कि उनके विपरीत हैं।
12 जुलाई 2014 - 17:11
समाचार कोड: 623471
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के एक सदस्य ने कहा है कि इराक़ में राजनैतिक अस्थिरता से इस देश में आतंकवादियों को साहस मिल रहा है।