12 जुलाई 2014 - 17:07
नूरी मालेकी ने विदेशमंत्री को बर्खास्त किया।

नूरी मालेकी ने शुक्रवार को होशियार ज़ीबारी को उनके पद से हटाकर उनके स्थान पर हुसैन अश्शहरिस्तानी को नियुक्त किया है जो ऊर्जा के क्षेत्र में उनके सलाहकार थे। ऐसा जब हुआ कि ज़ीबारी ने कुछ कुर्द मंत्रियों के साथ मिलकर सरकार की ओर से आहुत बैठक का बहिष्कार किया था।

इराक़ के प्रधानमंत्री ने इस देश के विदेशमंत्री को उनके पद से हटा दिया है। नूरी मालेकी ने शुक्रवार को होशियार ज़ीबारी को उनके पद से हटाकर उनके स्थान पर हुसैन अश्शहरिस्तानी को नियुक्त किया है जो ऊर्जा के क्षेत्र में उनके सलाहकार थे। ऐसा जब हुआ कि ज़ीबारी ने कुछ कुर्द मंत्रियों के साथ मिलकर सरकार की ओर से आहुत बैठक का बहिष्कार किया था।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा था देश में अर्ध स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिस्तान, आतंकवादियों के लिए गढ़ बना गया है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया स्वरूप इराक़ सरकार के कुर्द सांसदों ने मंत्रीमण्डल से अपनी सदस्यता समाप्त करने के विरोध में बहिष्कार किया। उधर शुक्रवार को कुर्दिस्तान के पीशमर्ग सैनिकों ने करकूक में दो महत्वपूर्ण तेल कुओं पर क़ब्ज़ा कर लिया था। बग़दाद ने इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।
दूसरी ओर इराक़ के पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि तेल के कुओं पर नियंत्रण, अवैध है।
ज्ञात रहे कि बग़दाद का कहना है कि तेल निर्यात का अधिकार केन्द्र सरकार को है जबकि कुर्दों का कहना है कि कुर्दिस्तान के स्रोतों पर अधिकार स्थानीय सरकार का है।