ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि ग्रुप 5+1 के सदस्यों को ईरान के साथ बातचीत में उत्पन्न होने वाले सार्थक माहौल से फ़ायदा उठाना चाहिए।
संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के सदस्य काज़िम जलाली ने शनिवार को समाचार एजेंसी इरना से बात करते हुए ग्रुप 5+1 और ईरान के बीच कई चरण की बातचीत की ओर इशारा किया और कहा कि परमाणु मामले को पश्चिम के राजनैतिक व्यवहार की परिधि से बाहर निकल जाना चाहिए और यदि यह गुट बातचीत के संबंध में गंभीर हो तो ईरान के परमाणु मामले को सरलता से हल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु मामले के दो ही मुख्य आयाम हैं, प्रथम यह कि ईरान को उसके सभी परमाणु अधिकार दिए जाएं और दूसरे यह कि ईरान की प्रतिरक्षा रणनीति में परमाणु बम नामक किसी वस्तु का कोई अस्तित्व नहीं है। जलाली ने एक बार फिर इस बात पर बल देते हुए कि ईरान परमाणु बम बनाने का कोई इरादा नहीं है, कहा कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के परिप्रेक्ष्य में अपने परमाणु अधिकारों की प्राप्ति का प्रयास कर रहा है।
12 जुलाई 2014 - 12:16
समाचार कोड: 623372
ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि ग्रुप 5+1 के सदस्यों को ईरान के साथ बातचीत में उत्पन्न होने वाले सार्थक माहौल से फ़ायदा उठाना चाहिए।