अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें इस्लामी देशों के प्रमुखों के नाम अपने संदेश में मज़लूम फ़िलिस्तीनियों की मदद को अपील की है। ख़बरों के अनुसार राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें ग़ज़्ज़ा पट्टी पर अत्याचारी ज़ायोनी सरकार की ताज़ा बर्बरता के सिलसिले में इस्लामी देशों के नाम अपने संदेश में ग़ज़्ज़ा पट्टी के घेरे को फ़ौरन समाप्त कराने के लिये इस्लामी दुनिया के हर सम्भव प्रयासों को वास्तविकता में बदलने और मज़लूम फ़िलिस्तीनियों की मदद पर ज़ोर दिया है। डाक्टर हसन रूहानी नें अपने संदेश में दुश्मनों के मुक़ाबले इस्लामी देशों की आपसी एकता को वर्तमान समय में बहुत ज़रूरी बताते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा को अत्याचारी रूप से घेरना और मेडिकल सुविधाओं का आबाव बहुत ही चिंता जनक है, जो एक बड़े मानवीय संकट का आधार बन सकता है।
राष्ट्रपति रूहानी नें ज़ोर देकर कहा कि ज़ायोनी सरकार की बर्बरतापूर्ण कार्यवाहियों को रोकना और मज़लूम फ़िलिस्तीनियों की मदद सभी अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों और दुनिया के लोकतंत्र चाहने वाले देशों की ज़िम्मेदारी है।
11 जुलाई 2014 - 18:03
समाचार कोड: 623212
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें इस्लामी देशों के प्रमुखों के नाम अपने संदेश में मज़लूम फ़िलिस्तीनियों की मदद को अपील की है।