इराक़ के केन्द्र में स्थित रमादी शहर में सुरक्षा बलों और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई में 11 सुरक्षा बलों की जान चली गई है। अंबार प्रांत की राजधानी के निकट हुई भीषण झड़पों में कम से कम दो दर्जन सैनिक घायल भी हो गए।
रमादी शहर देश की राजधानी बग़दाद से पश्चिम में 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने गुरुवार से शुरू हुई लड़ाई में रमादी के पश्चिम में कई इलाक़ों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने एक पुलिस थाने पर क़ब्ज़ा कर लिया जबकि एक दूसरे थाने को विस्फ़ोट पदार्थों से उड़ा दिया।
ग़ौरतलब है कि इराक़ी सेना जून के शुरू से देश में कई स्थानों पर तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ भीषण लड़ाई में व्यस्त है और उसे महत्वपूर्ण सफलताएं भई उपलब्ध हुई हैं।
11 जुलाई 2014 - 18:02
समाचार कोड: 623209
इराक़ के केन्द्र में स्थित रमादी शहर में सुरक्षा बलों और तकफ़ीरी आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई में 11 सुरक्षा बलों की जान चली गई है।