11 जुलाई 2014 - 18:00
तुर्कीः ग़ज़्जा पर हमले फ़ौरन बंद किये जायें।

तुर्की के राष्ट्रपति ने गज्जा पट्टी पर जायोनी शासन के आक्रमणों को बंद किये जाने का आह्वान करते हुए जमीनी हमला आरंभ करने के प्रति इस्राईल को चेतावनी दी है।

तुर्की के राष्ट्रपति ने गज्जा पट्टी पर जायोनी शासन के आक्रमणों को बंद किये जाने का आह्वान करते हुए जमीनी हमला आरंभ करने के प्रति इस्राईल को चेतावनी दी है।
अब्दुल्लाह गुल ने बल देकर कहा है कि जायोनी शासन के आक्रमणों ने ग़ज्जा पट्टी में बहुत बड़ी मानव त्रासदी उत्पन्न कर दी है।
उन्होंने जायोनियों को संबोधित करते हुए कहा कि जायोनी शासन को चाहिये कि वह अपने हमलों को तुरंत बंद करने के साथ गज्जा पट्टी के लोगों की सहायता का मार्ग प्रशस्त करे ताकि इस क्षेत्र की मानव त्रासदी को रोका जा सके।
तुर्की में हज़ारों रोज़ादारों ने भी नमाजे जुमा के बाद जायोनी शासन के पाश्विक आक्रमणों के विरुद्ध प्रदर्शन किया और गज्जा पट्टी पर उसके आक्रमण की भर्त्सना की।